Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

दमोह : 16 फरवरी 2026प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गोद ग्राम अथाई एवं बरपाटी में किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामों में जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्रामवासियों का सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सर्वेक्षण किया गया।जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा प्रसार एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर ग्रामों की आधारभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य स्थिति, स्वच्छ पेयजल, शौचालय उपयोग एवं शैक्षणिक स्तर की जानकारी संकलित की, जिससे भविष्य की सामुदायिक विकास योजनाओं हेतु आवश्यक आंकड़े प्राप्त हो सके।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. मंगल सिंह एवं डॉ. नाजनीन बेगम के मार्गदर्शन में शिविर की समस्त गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार जैन ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विशेष शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करते हैं तथा ग्रामीण समाज के समग्र उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन अवसर पर ग्रामवासियों ने महाविद्यालय एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!