Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेन्स, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के वाणिज्य विभाग की छात्रा प्राची पटेल ने उत्तीण की नेट परीक्षा

प्राची पटेल ने उत्तीण की नेट परीक्षा DAMOH

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह के वाणिज्य विभाग के लिए यह गर्व का विषय है कि विभाग की छात्रा प्राची पटैल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित यू.जी.सी. नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं वाणिज्य विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है।

प्राची पटैल की इस सफलता पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्राची की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. एस.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक कु. एकता मसीह, अतिथि विद्वान डॉ. गोविन्द गुप्ता एवं अतिथि विद्वान श्री पवन कुमार अहिरवाल ने भी प्राची पटैल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने प्राची की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है तथा विश्वास जताया है कि वे भविष्य में भी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। उनकी सफलता से महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!