Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रदान की गई राशि ब्याज सहित वसूली की नियमानुसार आरआरसी की कार्यवाही भी की जायेगी प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 समाप्ति की ओर

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 का क्रियान्वयन अंतिम चरण में

   प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 का क्रियान्वयन अंतिम चरण में है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का भी क्रियान्वयन प्रारंभ किया जा चुका हैं। योजनांतर्गत निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने के लिये भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा निरंतर निर्देशित किया जा रहा है। इस सबंध में नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री आवास योजना बी एल सी घटक 1.0 (जिनके आवास अपूर्ण है और जियो टेगिंग नही हुई है) के समस्त हितग्राही से कहा हैं आवास पूर्ण किये जाने के संबंध में निकाय स्तर से कई बार हितग्राहियों को निर्देशित किया गया है, किंतु हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण कार्य में विलंब किये जाने से योजना की प्रगति बाधित हो रही हैं।

            उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 समाप्ति की ओर है, यदि निर्धारित अवधि 28 फरवरी 2026 तक आपके द्वारा आवास पूर्ण नही किए जाते हैं तो भारत सरकार / राज्य सरकार से आगामी किश्त प्राप्त नहीं हो पायेगी। कार्यपूर्णता की जियो टेगिंग न होने की स्थिति में आपको आज दिनांक तक प्रदान की गई राशि ब्याज सहित वसूली हेतु नियमानुसार आरआरसी की कार्यवाही भी की जा सकती हैं जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी स्वयं की होगी।

            उन्होंने कहा हितग्राहियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये निर्देशित किया जाता है कि 28 फरवरी 2026 तक अपने निर्माणाधीन आवास को पूर्ण करते हुये सामने की दीवार पर लोगो (छापा) अंकित कराते हुये कार्यपूर्णता की जियो टेगिंग कराना सुनिश्चित किया जाये। शासन के निर्देशों के अनुसार अप्रांरभ एवं नींव स्तर तक की जियो टेगिंग बंद हो चुकी हैं। आगामी माह से अन्य स्तर की जियो टेगिंग भी बंद होने की संभावना है। जियो टेगिंग के अभाव में राशि प्राप्त नही होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी स्वयं की होगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!