पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल पहला 40 लाख एवं दूसरा 38 लाख का सहयोग
पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल पहला 40 लाख एवं दूसरा 38 लाख का सहयोग
दमोह। पी एम यू एम शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक पवन खरे ने बताया कि पी यू एम शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना में पहला सहयोग दमोह जिले के स्वर्गीय शिक्षक दिलीप सिंह लोधी जी के परिवार को 40 लाख एवं दूसरा सहयोग दतिया जिला के स्वर्गीय शिक्षक राकेश अहिरवार जी के परिवार को 38 लाख का हुआंप्रांत संयोजक पवन ने कहा कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना आज मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के इतिहास में एक ऐसी मिसाल बन चुकी है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संगठन निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तो वह केवल अपने सदस्यों का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवारने की क्षमता रखता ळें संस्थापक सतीश खरे ने कहा इस योजना के माध्यम से संघ ने प्रथम अवसर पर दमोह में स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी जी के परिजनों को 40 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो न केवल प्रदेश स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी कड़ी में दतिया जिले से शिक्षक स्वर्गीय राकेश अहिरवार जी के आकस्मिक निधन के पश्चात, कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से उनके परिजनों को 38 लाख रुपये की सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग इस बात का सशक्त प्रमाण है कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रांतीय अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया. ने कहा की इन दोनों सहयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मध्य प्रदेश का कर्मचारी बिखरा हुआ नहीं है, बल्कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के बैनर तले संगठित होकर एक नई सामाजिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है। सह संस्थापक ब्रजेश असाटी ने कहा की यह संगठनात्मक एकता ही वह शक्ति है, जिसने असंभव को संभव कर दिखाया और यह संदेश दिया कि यदि कर्मचारी एकजुट हों, तो किसी भी परिवार को असहाय नहीं रहना पड़ेगा। प्रांतीय महा सचिव मुकेश नेमा ने कहा की पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह संगठन केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाकर समाज को नई दिशा भी दे रहा है। प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी श्री आर के गुप्ता श्री हिरदेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे 15 हजार से अधिक सदस्यों द्वारा अब तक अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की गई है,और न ही सहयोग करने के वाद सहयोग स्क्रीन शॉट वेवसाईट पर अपलोड किया है.ऐसे सदस्य सदस्य 31 जनवरी तक डिफॉल्ट पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर अनिवार्य रूप से अपनी प्रोफाइल अपडेट कर लें। संस्थापक श्री सतीश खरे खरे प्रदेश के हजारों शिक्षक कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम सब की संगठित शक्ति इस योजना को साकार रूप दे रही है. शेष रहे साथी भी जल्द से जल्द इस योजना में जुड़कर अपने व अपने परिवार को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें श्री खरे ने बताया कि 31 जनवरी के पश्चात शेष बची तकनीकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया 02 फरवरी से शुरू की जायेगी. सभी सदस्यों से आग्रह है कि वे 31 जनवरी तक डिफाल्ट पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और कर्मचारी कल्याण कोष योजना के लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सकें। प्रांतीय महामंत्री विनोद राठौर श्रीमती प्रमिला सगरे श्रीमती कृष्णा साहू श्री मती सुनीता वर्मा श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर एवं दमोह जिले के पदाधिकारी मुख्य रूप से कैलाश असाटी मोहन ठाकुर नरेंद्र नामदेव गिरजा प्रजापति ओमप्रकाश विश्वकर्मा ओमप्रकाश नामदेव प्रमोद प्रजापति मयंक सोनी रमेश पटेल बैजनाथ नामदेव पारस साहू विजय सिंह संतोष कटारिया तख़त सिंह देवेंद्र ठाकुर मनोज नामदेव पंकज जैन पुरुषोत्तम पटेल श्रीकांत पटेल देशराज यादव, रामरतन अजय रोहित एवं सभी पदाधिकारियों की इस योजना के सफल संचालन में युद्ध स्तर से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं.



