E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
नवाचारी कृषक ओंकार सिंह ग्राम भाट खमरिया के अश्वगंधा की फसल का नीमच से आए औषधीय फसलों के विशेषज्ञ डॉ शांति स्वरूप सारस्वत एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री जे.एल. प्रजापति द्वारा खेत का किया निरीक्षण दी महत्वपूर्ण सलाह

नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में आयोजित किसान सम्मेलन में नीमच से आए औषधीय फसलों के विशेषज्ञ डॉ. शांति स्वरूप सारस्वत एवं परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला दमोह जे.एल. प्रजापति द्वारा नवाचारी कृषक श्री ओंकार सिंह लोधी पिता श्री अरविंद सिंह लोधी ग्राम भाट खमरिया में अश्वगंधा फसल का निरीक्षण किया गया कृषक द्वारा 12 एकड़ में अश्वगंधा की फसल उगाई गई है। कृषक की फसल का निरीक्षण कर कृषक को सिंचाई करने एवं खरपतवार निकालने की सलाह दी गई तथा औषधीय फसलों के विक्रय हेतु बाजार उपलब्धता की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि जिले में आत्मा योजना अंतर्गत अश्वगंधा को नवाचार फसल के रूप में लिया गया है।

