नोहटा नोहलेश्वर महोत्सव में लोगों को मिला आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
नोहटा नोहलेश्वर महोत्सव में लोगों को मिला आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

दमोह : 16 फरवरी 2026 दमोह के नोहटा में 5 फरवरी से 15 तक हुए नोहलेश्वर महोत्सव में जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयुष विभाग दमोह की ओर से प्रतिदिवस नि:शुल्क स्वास्थ एवं चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। मेले में आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियां प्रदान की गई, स्वास्थ्य के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया। दिनचर्या, ऋतुचर्या स्वर्णप्राशन, मधुमेह प्रबंधन सुप्रजा, आयुर्विद्या, वयोमित्र, रजस्वलाचर्या एवं गर्भवती महिलाओं के लिए मासानुमासिक आहार इत्यादि जानकारी प्रति दिवस प्रदान की गयी। शिविर में 2363 लोगों स्वास्थ्य लाभ दिया गया तथा लगभग 5000 से ज्यादा लोगों ने आयुष विभाग की प्रदर्शनी में विजिट किया गया तथा विभाग की योजनाओं से जागरूक हुए तथा लोगों को योगा का लाभ दिया गया।
शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नोडल डॉ अनुराग कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नोडल अभाना, डॉ अनंतराम पटेल, डॉ रामजी माझी, डॉ साक्षी सेन, डॉ अनिल सेन डॉ रिचा, डॉ पंकज दास, अल्पना, प्रहलाद, विनोद सोनी, बालचंद साहू, अनरत, कार्तिक, सौरभ, सुषमा राजपूत, शिखा परिहार, संभव जैन, ध्रुव सोलंकी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग रहा।


