Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नोहलेश्वर महोत्सव सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है – राज्यमंत्री श्री लोधी देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर की स्वरांजलि से गुंजायमान हुआ महोत्सव मस्ती में झूमता दिखा जनसेलाब

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव का छठवां दिन भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के अद्भुत संगम से नोहटा सुरों की दिव्य ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। देश के ख्याति प्राप्त गायक कैलाश खैर ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर प्रस्तुतियों से हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।उनके मंच पर आते ही पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। भक्ति गीतों से लेकर लोकप्रिय रचनाओं तक, हर प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय को छू लिया। यह संध्या केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय अस्मिता और सामाजिक एकता का विराट उत्सव बन गई। भजनों की भक्ति-रस में डूबी प्रस्तुति के दौरान मंत्री धर्मेंद्र लोधी स्वयं को रोक नहीं सके और मंच के समीप पहुंचकर कैलाश खेर के भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। उनका यह सहज और भक्तिमय अंदाज उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है, वह यह दर्शाता है कि हमारी जड़ें संस्कृति से कितनी गहराई से जुड़ी हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि नोहटा आज सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है और भविष्य में यह महोत्सव और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा यह महोत्सव क्षेत्रवासियों की सामूहिक भावना और सहयोग का परिणाम है। हर व्यवस्था को इस भाव से तैयार किया गया कि यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ एक यादगार अनुभव लेकर जाए। कैलाश खैर जी की प्रस्तुति ने नोहलेश्वर धाम की गरिमा को नई ऊंचाई प्रदान की है।

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जबेरा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे भव्य सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनकी सहभागिता और एकजुटता से यह छठवां दिवस ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया। मेले का आयोजन माँ पीतांबरा जन सेवा समिति भोपाल के तत्वावधान में किया जा रहा है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!