Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नोहलेश्वर महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया, गैर संचारी एवं क्षय रोग स्क्रीनिंग व चेस्ट एक्स-रे सुविधा निःशुल्क दी जा रही

नोहलेश्वर महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया, गैर संचारी एवं क्षय रोग स्क्रीनिंग व चेस्ट एक्स-रे सुविधा निःशुल्क दी जा रही

            जिले की तहसील जबेरा अंतर्गत नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में “संकल्प से समाधान” के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों को सिकल सेल एनीमिया, गैर संचारी रोग एवं क्षय रोग की स्क्रीनिंग तथा आधुनिक हेण्ड होल्ड मशीन से चेस्ट एक्स-रे सेवाएं निःशुल्क दी जा रही है। जिससे टी.बी. संदिग्ध मरीजों की शीघ्र जांच कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने बताया 5 फरवरी से आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी. संदिग्ध पाये गये 150 व्यक्तियों के चेस्ट एक्स-रे एवं 30 लोगों की स्पूटम संग्रह तथा टी.बी. से पीड़ित 15 मरीजों को फूड़ बॉस्केट का वितरण भी किया गया है।

मेला स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय एवं 108 एम्बुलेंस की भी तैनाती

            सीएमएचओ डॉ. अठया ने बताया किसी भी आपात स्थिति के त्वरित प्रबंधन के लिए चार बिस्तरीय अस्थाई चिकित्सालय एवं 108 एम्बुलेंस की भी तैनाती मेला स्थल पर की गई है। अस्थाई चिकित्सालय में सीबीएमओ डॉ. डी.के.राय की देखरेख में ई.सी.जी., मल्टी पैरामॉनीटर, ऑक्सीजन, जैसी सुविधाओं के अलावा गैर संचारी रोग के तहत ब्लड प्रेशर डायबिटीज की जांच की जा रही है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!