नोहलेश्वर महोत्सव में आकर मेले का आनंद उठायें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें-संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी 11 फरवरी से सुप्रसिद्ध गायकों, कलाकारों एवं कवियों के होंगे सांस्कृति कार्यक्रम आज युवा संगम कैरियर गाइडेंस (रोजगार शिविर), स्थानीय कार्यक्रम और जितेन्द्र खरे एवं साथियों द्वारा पारम्परिक बृज की राई नृत्य, राधा कृष्ण की होली कार्यक्रम होंगे

दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में नोहलेश्वर महोत्सव मेला 2026 नोहलेश्वर मंदिर परिसर नोहटा में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया नोहलेश्वर महोत्सव मेले में विशेष आर्कषण एडवेंचर एक्टीविटी, जलपरी, मारूति सर्कस, भूत बंगला, 28 सीटर बड़ा झूला, आकर्षक दुकानें, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी, बुंदेली व्यंजन एवं गांव की रसोई और प्रतिदिन सांस्कृति कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड का लोकगीत-राई, भक्ति गायन, सांस्कृति एवं बुंदेली प्रतियोगितायें, कवि सम्मेलन तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है। 06 फरवरी से 10 फरवरी तक सुप्रसिद्ध बुंदेली कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जायेंगे। उन्होंने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि नोहलेश्वर महोत्सव में आकर मेले का आनंद उठायें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।राज्य शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस नोहलेश्वर महोत्सव मेले में 11 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, 12 फरवरी को सुप्रिसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पंडा, 13 फरवरी को 150 से अधिक कलाकारों के साथ सुप्रसिद्ध फिल्मी कलाकार पुनीत इस्सर ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार 14 फरवरी को हरिओम पवार एवं ग्रुप द्वारा कवि सम्मेलन तथा 15 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।आज होंगे कार्यक्रम
नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक युवा संगम कैरियर गाइडेंस (रोजगार शिविर) आयोजित किया जायेगा। शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय प्रस्तुतियां एवं रात्रि 8 बजे से जितेन्द्र खरे एवं साथियों द्वारा पारम्परिक बृज की राई नृत्य, राधा कृष्ण की होली कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।