E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
नोहलेश्वर महोत्सव मेले में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 890 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण राज्यमंत्री श्री लोधी ने 51 गंभीर मरीजों को आगे के उपचार हेतु भोपाल भेजा गया, दिव्यांगजनों को वितरित हुए सहायक उपकरण
दिव्यांगजनों को वितरित हुए सहायक उपकरण,51 गंभीर मरीजों को आगे के उपचार हेतु भोपाल भेजा गया

ग्राम नोहटा के नोहलेश्वर महोत्सव मेला में 07 फरवरी को पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस में 890 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे से 51 मरीजों को आगे के उपचार हेतु बस के माध्यम से भोपाल भेजा गया ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 76 व्यक्तियों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई एवं निःक्षय अभियान के तहत 60 व्यक्तियों का X-ray किया गया। सभी के स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण के बाद प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्धारा शिविर में आए दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल, सुनने की मशीन आदि प्रदान की।



