Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है – सत्येंद्र सिंह लोधी नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, नगर में आज निकलेगी सांस्कृतिक चेतना यात्रा

नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है - सत्येंद्र सिंह लोधी नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, नगर में आज निकलेगी सांस्कृतिक चेतना यात्रा

जिले के ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर, नोहटा में संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित “नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा 2026” के भव्य शुभारंभ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर मंच, पंडाल, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा, यातायात एवं दर्शकों की सुविधाओं की व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं।
महोत्सव का शुभारंभ 5 फरवरी को नोहटा नगर में विशाल चेतना यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में 70 से अधिक टोलियों द्वारा पारंपरिक सामूहिक बुंदेली लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। ढोल-नगाड़ों और लोकधुनों के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महोत्सव स्थल तक पहुंचेगी, जो पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से भर देगी।
इस दस दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भक्ति गायन, बुंदेली लोकगीत (राई), कथक नृत्य, कवि सम्मेलन एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही विशाल मेले में आकर्षक दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, बुंदेली व्यंजन एवं गांव की पारंपरिक रसोई लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। आयोजन समिति की क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक और आनंदमय आयोजन में सहभागिता कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!