Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य समागम – राज्यमंत्री श्री लोधी अभिलिप्सा पांडा की शिव आराधना से भक्ति के सागर में सराबोर हुआ महोत्सव

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य समागम – राज्यमंत्री श्री लोधी अभिलिप्सा पांडा की शिव आराधना से भक्ति के सागर में सराबोर हुआ महोत्सव

दमोह : 13 फरवरी 2026

दमोह के ऐतिहासिक नोहटा में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन तथा महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव का सातवां दिवस भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत रहा।

सांध्यकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वय धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, पनागर विधायक सुशील इंदू तिवारी एवं जबलपुर उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही संपूर्ण परिसर श्रद्धा, ऊर्जा और उत्साह से आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा, जिन्होंने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को शिवमय बना दिया। उनके सुरों की मधुरता और भक्ति की गूंज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह क्षेत्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकात्मता का विराट मंच बन चुका है। उन्होंने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप विगत तीन वर्षों से यह महोत्सव निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। यह आयोजन नोहटा सहित समूचे अंचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कर रहा है।

विधायक अभिलाष पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नोहटा महोत्सव सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह उत्सव न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और परंपरा एवं प्रगति के मध्य समन्वय स्थापित करने का प्रेरक उदाहरण भी है।

सातवें दिवस का यह भव्य आयोजन जनसमुदाय की व्यापक सहभागिता, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण के कारण अविस्मरणीय बन गया। समस्त आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को इस सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। कार्यक्रम का संचालन जुगल शर्मा, अमन जैन, राजीव अयाची ने किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!