E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
नगरपालिका का विशेष मेगा वसूली शिविर आज 31 मार्च 2026 तक संपत्ति कर में 50% विशेष छूट का लाभ
दमोह नगर के करदाताओं की सुविधा के लिए 25 फरवरी, बुधवार को सुबह 10 बजे से कार्यालय नगरपालिका परिसर, स्टेशन रोड में विशेष मेगा वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि शासन द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देय राशि में समाहित की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विशेष छूट केवल 31 मार्च 2026 तक ही मान्य रहेगी। इसके बाद, 01 अप्रैल 2026 से यह छूट स्वतः समाप्त हो जाएगी और करदाताओं को पूर्ण बकाया राशि का भुगतान करना होगा।
सीएमओ श्री लोधी ने नगर के समस्त करदाताओं से आग्रह किया कि वे 25 फरवरी को आयोजित मेगा वसूली शिविर में उपस्थित होकर अपने-अपने भवनों का बकाया संपत्ति कर जमा कर छूट का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

