Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना का कार्य का प्रशिक्षण संपन्न

 जनगणना निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार दमोह जिला मुख्यालय में जनगणना 2027 अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के संबंध में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सर्व शिक्षा अभियान सभाकक्ष दमोह में संपन्न हुआ। आगामी 1 मई से 30 मई की अवधि में जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जिसके तहत राज्य स्तर से नियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी ग्रामीण तथा नगरीय चार्ज अधिकारी एवं जनगणना लिपिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मीना मसराम ने दो चरणों में संपन्न होने वाली जनगणना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा प्रशिक्षणार्थियो से दो दिवसीय प्रशिक्षण में जरूरी जानकारियों से अवगत होने व प्रश्नों का समाधान प्राप्त करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्यों का समय सीमा में संपादन महत्वपूर्ण है। इसलिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर गंभीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया जाए। इस दौरान विभिन्न चुनौतियों से निपटने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर समन्वय के साथ जनगणना कार्यों के संपादन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में नगरीय निकायों के सीएमओ और तहसीलदार का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रशिक्षण के उपरांत विभाग के अधीनस्थ लोकसेवकों तक इससे संबंधित जानकारियों को साझा किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मीना मसराम, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला योजना अधिकारी अलका दास, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज लिपिकगण मौजूद थे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!