महिला सशक्तिकरण के संबंध में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय-राज्यमंत्री श्री लोधी नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में महिला सम्मेलन में चार लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रमाण पत्र उल्लेखनीय कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र अच्छा कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को किया गया पुरस्कृत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक खेलों का आयोजन जारी
महिला सशक्तिकरण के संबंध में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय-राज्यमंत्री श्री लोधी नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में महिला सम्मेलन में चार लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रमाण पत्र उल्लेखनीय कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र अच्छा कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को किया गया पुरस्कृत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक खेलों का आयोजन जारी
दमोह : जिले के नोहटा स्थित पावन नोहलेश्वर धाम में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नोहलेश्वर महोत्सव के दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं हितलाभ प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग,आजीविका मिशन तथा लोक स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया तत्पश्चात् मंच से चार लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महिला बाल विकास जबेरा एवं तेंदूखेड़ा अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छा कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं उसकी योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,लाडली बहना योजना, आजीविका मिशन की ओर से दिए जाने वाले लोन, प्रसूति सहायता योजना आदि के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना एवं स्वसहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से जबेरा विधानसभा क्षेत्र की 65 हजार से अधिक महिलाओं को नियमित रूप से राशि खातों में डाली जा रही है। साथ ही महिलाओं को विभिन्न चुनावों एवं सरकारी सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था कर निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।कल हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ ही बुंदेलखंड के लोकगीत गायक देवी अग्रवाल एवंसाधना राठौर द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा
इसी क्रम में नोहलेश्वर महोत्सव के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतियों ने क्षेत्र की लोकसंस्कृति एवं परंपराओं को मंच पर जीवंत किया। इसके पश्चात बुंदेलखंड के लोकगीत गायक देवी अग्रवाल एवं साधना राठौर द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा।
महोत्सव के अंतर्गत बुंदेली एवं पारंपरिक खेलों का भी भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने आमजन से प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं पारंपरिक खेलों में सहभागिता करने की अपील की है। अतिथियों ने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को संरक्षित करने वाला आयोजन बताया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, मानक पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता लाडली बहना ,लाडली बहना सेना, एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही की उपस्थिति रही।
नोहलेश्वर महोत्सव में आकर मेले का आनंद उठायें और कलाकारों का
उत्साहवर्धन करें-संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी
11 फरवरी से सुप्रसिद्ध गायकों, कलाकारों एवं कवियों के होंगे सांस्कृति कार्यक्रम
आज युवा संगम कैरियर गाइडेंस (रोजगार शिविर), स्थानीय कार्यक्रम और
जितेन्द्र खरे एवं साथियों द्वारा
पारम्परिक बृज की राई नृत्य, राधा कृष्ण की होली कार्यक्रम होंगे
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में नोहलेश्वर महोत्सव मेला 2026 नोहलेश्वर मंदिर परिसर नोहटा में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया नोहलेश्वर महोत्सव मेले में विशेष आर्कषण एडवेंचर एक्टीविटी, जलपरी, मारूति सर्कस, भूत बंगला, 28 सीटर बड़ा झूला, आकर्षक दुकानें, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी, बुंदेली व्यंजन एवं गांव की रसोई और प्रतिदिन सांस्कृति कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड का लोकगीत-राई, भक्ति गायन, सांस्कृति एवं बुंदेली प्रतियोगितायें, कवि सम्मेलन तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है। 06 फरवरी से 10 फरवरी तक सुप्रसिद्ध बुंदेली कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जायेंगे। उन्होंने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि नोहलेश्वर महोत्सव में आकर मेले का आनंद उठायें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
राज्य शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस नोहलेश्वर महोत्सव मेले में 11 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, 12 फरवरी को सुप्रिसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पंडा, 13 फरवरी को 150 से अधिक कलाकारों के साथ सुप्रसिद्ध फिल्मी कलाकार पुनीत इस्सर ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार 14 फरवरी को हरिओम पवार एवं ग्रुप द्वारा कवि सम्मेलन तथा 15 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
आज होंगे कार्यक्रम
नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक युवा संगम कैरियर गाइडेंस (रोजगार शिविर) आयोजित किया जायेगा। शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय प्रस्तुतियां एवं रात्रि 8 बजे से वाली ठाकरे/रिजा खान एवं साथी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
