
दमोह। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय जटाशंकर धाम दमोह के द्वारा सेवा केन्द्र के गोल्डन जब्ली समारोह पर सेवा केन्द्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वारह ज्योर्तिलिंगम की स्थापना शनिवार को की गई है, अब स्नेही भक्तजन वारह तीर्थो का आनंद एक ही स्थान पर ले सकेंगे, ये द्वादश स्थापना भगवान शिव परमात्मा के अवतरण के कर्तव्य वाचक व गुण वाचक नाम है, आज सुबह 9ः00 बजे शिव ध्वजा रोहण के वाद द्वादश मंदिरो का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ शिव आरती की गई एवं महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक यथार्थ रहस्य पर प्रकाश डाला गया, अतिथियों का सम्मान एवं उद्बोधन भी रहा, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण द्वादश भोलेनाथ की मूर्तियों को वारह कारो पर विराजित कर शहर में शोभा कलश यात्रा निकाली गई शहर के हजारो लोगों ने दर्शन लाभ लिया एवं पूजन किया, वीडियों बनायें शिव के जय-जय कारो से शहर गूंज गया दोपहर यात्रा वापिस जटाशंकर धाम में समाप्त हुई, और जिसमें पुलिस की उत्तम व्यवस्था के कारण शोभा यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हुई।



