मध्य प्रदेश
Trending
मगरोन एवं नीमन तिराहा बटियागढ में हुई अवैध उत्खनन पर कार्रवाई
मगरोन एवं नीमन तिराहा बटियागढ में हुई अवैध उत्खनन पर कार्रवाई
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी हैं। इस सबंध में खनिज अधिकारी श्री कमलेश ने बताया पटेरा तहसील अन्तर्गत ग्राम मगरोन मे गिटटी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच खनिज अमला द्वारा किया गया। उक्त ग्राम मे गिटटी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना मगरोन मे सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। इसके साथ ही नीमन तिराहा बटियागढ से भ्रमण के दौरान गिटटी काओव्हर लोड परिवहन पाए जाने पर जप्त कर थाना बटियागढ जिला दमोह मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया हैं।
उन्होंने कहा उक्त तीनो प्रकरण में गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जायेगी। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।




