Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार हेतु दिए अहम निर्देश

  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.अठया के निर्देश पर ब्लाक हिण्डोरिया की मासिक समीक्षा बैठक गत् दिवस जिला प्रशिक्षण केन्द्र में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

                 सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु उपयुक्त डिलेवरी पॉइण्ट से टैगिंग के निर्देश

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर एएनसी पंजीयन, मध्यम एवं गंभीर एनीमिया तथा गर्भावस्था दौरान उच्च रक्तचाप की पहचान एवं प्रभावी प्रबंधन पर विशेष  चर्चा की गई। डॉ. चटर्जी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया जाए, इसके लिए सभी चिन्हित् गर्भवती महिलाओं को  उपयुक्त डिलेवरी  पॉइण्ट से टैग करने के  निर्देश सीएचओ को दिए ।

      ग्रामस्तर पर हर बुधवार नवीन एएनसी की खोज

एएनसी जॉचो की संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक गर्भवती की समयबद्व जॉच सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक ग्राम में हर बुधवार एएनसी की खोज करने एवं नियमित फॉलोअप हेतु आशा सहयोगियों को निर्देशित किया गया। डॉ. चटर्जी ने मौजूद सीएचओ ,एएनएम और आशा सहयोगियों को एएनसी हेतु ड्यू लिस्ट तैयार करना, एएनसी खोज की प्रक्रिया ,महिलाओं से गर्भ के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने  के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

              पोर्टल के प्रबंधन सेक्शन में सभी आवश्यक डेटा अनिवार्य रूप से दर्ज करें

सीएचओ को निर्देश दिए कि वे एनीमिया प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाए। पोर्टल के प्रबंधन सेक्शन में सभी आवश्यक डेटा अनिवार्य रूप से दर्ज करें। प्रधानमंत्री  सुरक्षित अभियान के तहत् 2,9,16 एवं 25 तारीख एवं हर सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को एएनएम और सीएचओ आपसी समन्वय से चिन्हित  नवीन एवं जोखिम गर्भवती  सहित 7, 8 एवं 9 माह की अनुमानित प्रसव तिथि महिलाओं की जॉच प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। दूरस्थ क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव की तिथि से सप्ताह पूर्व बर्थ वेटिंग हॉल में भर्ती कराकर सुरक्षित् संस्थागत् प्रसव सुनिश्चित किया जाए,जिससे मातृ-शिशु मृत्यु में प्रभावी कमी लाई जा सके ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!