म.प्र. शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने का लिया गया निर्णय किसान कल्याण तथा कृषि विकास है मुख्य लक्ष्य
म.प्र. शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने का लिया गया निर्णय किसान कल्याण तथा कृषि विकास है मुख्य लक्ष्य
दमोह :
परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला दमोह द्वारा बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रुप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत संमृद्ध किसान- संमृद्ध प्रदेश के लिये विकास के 10 दिशात्मक मॉडल को अपनाया जायेगा।
प्रथम आयाम – कृषि बदलाव की बड़ी परियोजनाएं
श्री-अन्न, चना एवं सरसों रिसर्च, प्रेशराईस वाटर माइक्रो इरीगेशन (PWMI), तिलहन भावांतर व्यापीकरण, उड़द / मूंगफली (मूंग के स्थान पर), गन्ना क्षेत्र विस्तारण, ई-विकास व्यापीकरण, उर्वरक अग्रिम भण्डारण, पराली से ऊर्जा प्रबंधन, विशेष भर्ती अभियान, डिजीटल एग्रीकल्चर कार्य, अंतरराष्ट्रीय एग्री फेलोशिप प्रोग्राम, फार्म टूरिज्म व एक्सपीरियंस फार्मिंग इत्यादि पर कार्यवाही।
द्वितीय आयाम – किसान की आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
फसल विविधीकरण मिशन/कैश क्रॉप इन्फ्यूजन प्रोग्राम, मिलेट्स, सब्जी तथा उड़द पर बोनस, आलू-प्याज़-टमाटर (POT) मूल्य स्थिरीकरण कोष / लघु भण्डारण/तकनीक आधारित भण्डारण/प्रसंस्करण, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग विस्तार इत्यादि पर कार्यवाही।
तृतीय आयाम – प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
प्राकृतिक खेती मिशन, प्राकृतिक मध्यप्रदेश, प्राकृतिक उत्पादों की होम डिलीवरी, CBG/FEP/बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर्स से मैपिंग इत्यादि पर कार्यवाही।
चतुर्थ आयाम – जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
Per Drop More Crop 2.0, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल एवं मृदा अनुसार खाद / स्मार्ट इनपुट वितरण प्रणाली, बायो-फोर्टिफाइड बीजः लैब टू लैंड इत्यादि पर कार्यवाही।
पंचम आयाम – जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
एग्री वेस्ट से CBG/CNG संयंत्र, एथेनॉल संयंत्र विस्तार, मध्यप्रदेश जैव-विविधता संरक्षण इत्यादि पर कार्यवाही।
षष्ठम आयाम – मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
ग्रेड ‘A’ मंडियों में क्लीनिंग-ग्रेडिंग-सॉर्टिंग सयंत्र, समस्त मंडियों में अस्सेइंग एवं गुणवत्ता, मंडी लीकेजेज़ का समाधान, e-NAM का मंडियों में विस्तार, स्वचालित (ऑटोमेटेड) मंडियां, मंडी ई-नीलामी नियम सुधार/भूमि उपयोग नीति इत्यादि पर कार्यवाही।
सप्तम आयाम – निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
MP ग्लोबल एग्री ब्रांडिंग मिशन, एकीकृत कृषि निर्यात इकोसिस्टम, GI टैगिंग ड्राइव, मार्केटिंग व ब्रांडिंग नेटवर्क, Buyer-Seller Meet कार्यक्रम, कृषि निर्यात प्रोत्साहन व सुविधा योजना इत्यादि पर कार्यवाही।
अष्टम आयाम – अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
एग्री हैकाथॉन 2026, कृषि मंथनः लैब टू लैंड मिशन, SIEAT का पुनरुद्धार, कृषि अनुसंधान व नवाचार निधि इत्यादि पर कार्यवाही।
नवम आयाम – विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
विरासत मध्यप्रदेश, हेरिटेज मध्यप्रदेश, कृषि पर्यटन, राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कार इत्यादि पर कार्यवाही।
दशम आयाम – शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
लैब-उर्वरक कीटनाशक सॉफ्टवेयर एकीकरण, QR कोड आधारित फार्म ट्रेसेबिलिटी, AI आधारित फसल सलाह मंच, AgriStack-WINDS/अन्य योजनाओं का एकीकरण, विभाग का सुदृढ़ीकरण इत्यादि पर कार्यवाही।

