Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

लेक्ट्रॉनिक मीडिया में भ्रामक जानकारी संबंधी वीडियो वायरल पूर्णतः अनुचित-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा दमोह संबंधित मतदाता मौके पर उपस्थित पाए गए उन्होंने हस्ताक्षर भी किए यह स्पष्ट किया कि उनका नाम काटा जाना संभव नहीं

लेक्ट्रॉनिक मीडिया में भ्रामक जानकारी संबंधी वीडियो वायरल पूर्णतः अनुचित-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा दमोह संबंधित मतदाता मौके पर उपस्थित पाए गए उन्होंने हस्ताक्षर भी किए यह स्पष्ट किया कि उनका नाम काटा जाना संभव नहीं

दमोह : 04 फरवरी 2026

            निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा दमोह ने बताया प्रशासन द्वारा की गई जांच से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है, कि किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा गया है और न ही मृत बताकर नाम हटाने की कोई कार्रवाई की गई है। वर्तमान में सभी आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया गतिशील है। मीडिया में भ्रामक जानकारी संबंधी वीडियो वायरल है, जो पूर्णतः गलत एवं अनुचित है। जांच प्रतिवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया गया है।

            इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो पूर्णत: गलत व अनुचित हैं।

            सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 दमोह ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कथित रूप से गलत तरीके से नाम काटने एवं मृत बताकर 37 मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी वीडियो इलेक्ट्रानिक मीडिया से प्राप्त हुआ था। मामले की जांच कर संबंधित बीएलओ से जानकारी ली गई और जांच में पाया गया कि आपत्तिकर्ता हेमंत ने मतदान केंद्र क्रमांक 101 के 36 फॉर्म-7 निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत किए थे, जिन्हें जांच हेतु संबंधित बीएलओ को भेजा गया। बीएलओ द्वारा 29 जनवरी 2026 को किए गए निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित मतदाता चेनपुरा बजरिया, वार्ड क्रमांक 05 में निवासरत हैं।

            बीएलओ की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सभी संबंधित मतदाता मौके पर उपस्थित पाए गए, उन्होंने हस्ताक्षर भी किए और यह स्पष्ट किया कि उनका नाम काटा जाना संभव नहीं है। बीएलओ द्वारा सभी 36 फॉर्म-7 पर स्पष्ट टीप अंकित की गई कि नाम काटने का कोई आधार नहीं बनता।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!