E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
कुष्ठ विकृति बचाव शिविर का हुआ आयोजन
कुष्ठ विकृति बचाव शिविर का हुआ आयोजन

दमोह। जिला आयुष विंग अस्पताल में आयोजित कुष्ठ विकृति बचाव शिविर में सीएचसी हिंडोरिया से आए ग्रेड एक व दो विकृति वाले कुष्ठ रोगियों को जल तेल उपचार विधि के बारे में बताया गया। शिविर का शुभारंभ जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को नियमित दवा खाने की सलाह दी एवं जल तेल उपचार विधि के बारे में भी बताया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रजनीश गांगरा ने हाथ, पैर तथा आंख की मांसपेशियों को ठीक करने हेतु सभी प्रकार के व्यायाम बताएं। शिविर के समापन पर डॉ. रीता चटर्जी द्वारा विकृति वाले मरीजों को टब एवं स्टूल वितरित किए गए, इस मौके पर डॉ. गौरव जैन, डॉ. प्रीति ठाकुर, कुष्ठ सुपरवाइजर रतन सिंह ठाकुर, एनएमए केआर पांडेय, संजय दुबे सहित कुष्ठ मरीजों की मौजूदगी रही।



