कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से
दमोह। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन राजनगर वाईपास पटैल चौराहा पर किया जा रहा है जिसमें आज 2 फरवरी सोमवार को कलश यात्रा दोपहर 12 बजे से बाईपास चौराहा मराहार से कंकाली मंदिर मानस पाठ तक निकाली जाएगी, मंगलवार को भक्ति ज्ञान वैराग्य एवं धुंधकारी चरित्र, बुधवार को महाभारत चरित्र, पारिक्षित जन्म प्रहलाद चरित्र, गुरूवार को राम जन्म एवं कृष्ण जन्म महोत्सव, शुक्रवार को बाल लीलाएं, माखन चोर, छप्पन भोज शनिवार को कंश वध, कृष्ण रूकमणी विवाह रविवार को सुदामा चरित्र पारिक्षित मोक्ष शुक्रदेव गमन एवं 9 फरवरी सोमवार को हवन, भंडारा एवं गंता समारोह का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास परमश्रद्वेय पं.श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज होगें जिनके प्रवचन दोपहर 02ः30 बजे से प्रारंभ होगें। कथा श्रोता हरिशचंद पटेल एवं सोना बाई पटेल ने देवी प्रसाद, नर्मदा बाई, ओमप्रकाश, वंदना, दिनेश बबली, सुरेन्द्र, पूजा, साक्षी, बबीता, दिव्या, गरिमा एवं समस्त पटेल परिवार ने कथा में समस्त ग्रामवासियों से शामिल होने की अपील की हैं।


