Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कार को लंबे समय के लिए पार्क करने के दौरान हैंडब्रेक लगाना नुकसानदायक हो सकता है.

कार को लंबे समय के लिए पार्क करने के दौरान हैंडब्रेक लगाना नुकसानदायक हो सकता है.

हैंडब्रेक लगाकर कभी न छोड़ें कार, जितनी महंगी गाड़ी उतना ही बड़ा होगा नुकसान, 99% लोग हकीकत से अनजान
Car Handbrake Use : गाड़ी खड़ी करने के दौरान सभी हैंडब्रेक लगाने की सलाह देते हैं. लेकिन हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि एक स्थिति ऐसी भी होती है जब कार पार्क करने के दौरान यदि आपने हैंडब्रेक लगाया तो ये आपके लिए नुकसान का सौदा भी हो सकता है.
कार को लंबे समय के लिए पार्क करने के दौरान हैंडब्रेक लगाना नुकसानदायक हो सकता है.
ये कार के ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही इंजन को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
ऐसे में कार को गियर में खड़ा कर, टायरों के आगे-पीछे ईंट लगाना सही होता है.
Car handbrake use : लोग जब भी कार को पार्क करते हैं तो हैंडब्रेक लगाते हैं. यही सबसे सेफ तरीका भी माना गया है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये तरीका कई बार आपकी कार के लिए नुकसानदायक और आपके लिए खर्चीला साबित हो सकता है. खासकर जब आप कार को लंबे समय के लिए पार्क करने जा रहे हों. जब भी कोई अपनी कार को लंबे समय यानी 1 या दो महीने से ज्यादा समय के लिए पार्क करता है तो हैंडब्रेक लगा दिया जाता है. ऐसा करने से गाड़ी को हिलाना या इसका आगे पीछे होना मुश्किल होता है और कार अपनी जगह पर सुरक्षित रहती है.
अब सवाल ये उठता है कि हैंडब्रेक लगाना कैसे नुकसानदायक हो सकता है. इस सवाल के जवाब के लिए पहले हमें ये समझना होगा कि हैंडब्रेक आखिर काम कैसे करता है. आइये आपको बताते हैं कैसे हैंडब्रेक लगाना नुकसानदायक हो सकता है और ये कैसे काम करता है.
क्या है हैंडब्रेक का मैकेनिज्म
जब भी आप गाड़ी का हैंडब्रक खींचते हैं तो ये लगभग सभी गाड़ियों के पिछले पहियों को जाम कर देता है. ये 80 प्रतिशत गाड़ियों में वायर बेस्ड सिस्टम होता है. जब आप हैंडब्रेक खींचते हैं तो वायर की टेंशन से पिछले पहियों के ड्रम ब्रेक्स में पैड्स अपनी पोजिशन लेकर उन्हें जाम कर देते हैं. जिन गाड़ियों में रियर में भी डिस्क ब्रेक होता है उनमें भी ये इसी मैकेनिज्म पर काम करते हैं और पहियों को जाम कर देते हैं.
कैसे होता है नुकसान
हैंडब्रेक खींच कर गाड़ी को लंबे समय तक खड़ा करने पर ब्रेक पैड्स कई बार ड्रम के साथ चिपक कर रह जाते हैं. इनको वापस पोजिशन पर लाना भी संभव नहीं होता है. मैकेनिक हालांकि कई बार इसे सही करने का दावा करते हैं लेकिन एक बार पैड्स जब ड्रम से चिपक जाते हैं तो ऐसा बार बार होता है. इसलिए आपको ब्रेक पैड्स बदलवाने पड़ते हैं. वहीं कई बार इस समस्या के चलते ड्रम भी बदलवाने पड़ते हैं.
बड़े नुकसान की भी आशंका
वहीं जब आप वापस अपनी गाड़ी को ड्राइव करने के लिए हैंडब्रेक हटाते हैं तो क्लस्टर में दिखने वाली हैंडब्रेक की लाइट तो हट जाती है लेकिन पैड्स ड्रम से चिपके रहते हैं. इस स्थिति में कई बार लोग कार को लंबे समय तक चलाते रहते हैं. इस स्थिति में 3 बड़े नुकसान होते हैं
पहला और सबसे बड़ा नुकसान होता है इंजन को. लगातार ब्रेक्स लगे होने और इसी में गाड़ी चलाने पर इंजन ओवरहीट हो जाता है. इसका सीधा नुकसान पिस्टन और रिंग्स को पड़ता है. यदि इससे संबंधित खराबी आती है तो ये नुकसान लाखों का भी बैठ सकता है..
दूसरा बड़ा नुकसान ब्रेक सिस्टम को बदलवाने का हो सकता है. ब्रेक्स के लगातार लगे होने के दौरान ड्राइव करने से ड्रम और पैड्स के साथ ही पूरी हैंडब्रेक असेंबली खराब हो सकती है. ये भी बड़ा खर्च हो सकता है.
तीसरा और बड़ा नुकसान टायरों को होता है. ब्रेक लगे होने के दौरान गाड़ी चलाने से टायर ज्यादा घिसते हैं और ऐसा कुछ दिन करने पर आपकी गाड़ी के टायर पूरी तरह से खराब हो सकते हैं और आपको इन्हें बदलवाना पड़ेगा.
हैंडब्रेक नहीं तो फिर क्या करें
जब भी आप लंबे समय के लिए अपनी गाड़ी को पार्क करने जा रहे हैं तो कार को पहले या रिवर्स गियर में खड़ा करें. इसके बाद कार के टायर के आगे पीछे ईंट या पत्‍थर लगा दें. इससे आपकी गाड़ी आगे या पीछे की तरफ नहीं जाएगी और अपनी जगह पर सुरक्षित रहेगी.

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!