Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कैंसर न हो, इसके लिए जीवन शैली में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय

कैंसर न हो, इसके लिए जीवन शैली में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय

दमोह : 03 फरवरी 2026 विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कैंसर एक गंभीर रोग अवश्य है, परन्तु समय पर पहचान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है। डॉ अठया ने कैंसर से बचाव एवं इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान के संबंध में एडवायजरी जारी की गई है।       डॉ. अठया ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर तथा पुरूषों में मुह कैंसर के मामले अधिक पाए जा रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि अब युवा महिलाओं में भी स्तन कैंसर से प्रभावित मामले बढ रहे हैं। ऐसे में कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के प्रति सतर्क रहना एवं कैंसर न हो इसके लिए जीवन शैली में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय है।प्राथमिक बचाव ही सर्वोत्तम उपाय डॉ. अठया ने बताया कि कैंसर के प्रति जागरूक बनें, नियमित जांच करायें। महिलाओं को पेपस्मीयर जॉच एवं दो वर्ष में एक बार मेमोग्राफी जांच कराना चाहिए।           नियमित व्यायाम जैसे पैदल चलना, चहलकदमी, दौड़ना, योग, तैराकी या बागबानी को दिनचर्या में शामिल करें। फल, सब्जियॉ, साबुत अनाज, फलियों एवं प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। तंबाकू, गुटका, पान-मसाला ,शराब के सेवन से बचें।स्तन कैंसर की स्वयं पहचान कैसे करेंमहिलाओं को मासिक धर्म के तीन दिन बाद स्वयं स्तन परीक्षण करना चाहिए। इसमें स्तन को दबाकर देखना होता है कि कहीं कोई गांठ तो छिपी नहीं है। निप्पल से कोई डिस्चार्ज तो नहीं निकल रहा या त्वचा कहीं खुरदरी होकर सूज तो नहीं गई है। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को हर महीने और सामान्य महिलाओं को तीन माह में एक बार अपने स्तन की जांच स्वयं करनी चाहिए।मुह कैंसर की स्वयं जॉच भी जरूरी डॉ. अठया ने बताया कि मुह कैंसर की पहचान के लिए आईने के सामने चेहरा, के दोनों हिस्सों को बारीकी से देखें व आपस में तुलना करें। इससे किसी भी एक तरफ की सूजन, गठान जल्दी समझ में आयेगी। चेहरे की त्चचा में किसी भी प्रकार का रंग परिवर्तन, सूजन, मुह में सफेद या लाल धब्बे, छाला, घाव, बढ़ता हुआ चिन्ह जीभ पर छाले या रंग परिवर्तन या गर्दन में गठान दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए। जिला चिकित्सालय दमोह में कीमोथैरेपी सुविधा एवं सीएमएल उपचार सेवा उपलब्ध है। कैंसर रोग नोड़ल अधिकारी डॉ. गौरव जैन द्वारा कीमोथैरेपी व सीएमएल उपचार सेवा दी जाती है। ऐसे मरीज जो बाहर जाकर कीमोथैरेपी करा रहे है वे इस सुविधा का लाभ जिला चिकित्सालय में उठा सकते है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!