
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-10 में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 186 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 13 आधार कार्ड, महिला एवं बाल विकास 11 एवं 181 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई
जिले के ग्राम नोहटा, अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 30 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।




