जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ-कलेक्टर श्री कोचर टीम उम्मीद का 13वा स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्राम भदोली की प्राचीन बाबड़ी में स्वच्छता अभियान में कलेक्टर श्री कोचर हुए शामिल
जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ-कलेक्टर श्री कोचर टीम उम्मीद का 13वा स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्राम भदोली की प्राचीन बाबड़ी में स्वच्छता अभियान में कलेक्टर श्री कोचर हुए शामिल

टीम उम्मीद का 13वा स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्राम भदोली की प्राचीन बाबड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज से जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री जी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मंशा अनुसार प्राचीन बावड़ियों और धरोहरों के संरक्षण और उनको वापिस पुराने स्वरूप में लेकर आए इस दृष्टि से आज यहां पर बावड़ी की साफ सफाई की गई है।
उन्होंने कहा यह आनु गांव का अच्छा स्थान है, यह रास्ता बांदकपुर जाता है बांदकपुर में पूर्व में एक बावड़ी की साफ सफाई जीर्णोद्धार कार्य किया था, बांदकपुर आने जाने वाले यात्री यहां आनु गांव में रख कर इस बावड़ी को देख सकते हैं, यंहा का पानी बहुत शुद्ध होता था ग्रामीणों द्वारा बताया गया है, इसके सौंदर्य और वैभव को हम वापस लाने का प्लान और प्रयास कर रहे हैं। यह बावड़ी कुछ इस जगह से क्षतिग्रस्त हुई है इसको बनाया जाएगा और अगले दो-तीन महीने में पूर्ण स्वरूप वापस लाने का प्रयास किये जायेंगे।
उक्त अभियान स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर हरीश पटेल और उनकी टीम के नेतृत्व में चलाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, सरपंच, टीम के सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।


