Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 9,56,497 फॉर्म-6, 7 एवं 8 के तहत 35,809 नाम विलोपित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया संपन्न, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुई थी, जिसका समापन आज 21 फरवरी 2026 को हो गया है। चार चरणों में संपन्न इस प्रक्रिया के पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति प्रदान कर दी गई है।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 9,56,497 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें  4,99,659 पुरुष मतदाता, 4,56,829 महिला मतदाता, 9 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। जिले का जेंडर रेश्यो 914 दर्ज किया गया है, अनुमानित जनसंख्या के विरुद्ध मतदाताओं का प्रतिशत 63.76% है, युवा मतदाताओं 18-19 वर्ष की संख्या 14,189 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3,890 है।

उन्होने बताया कि फॉर्म-6 नाम जोड़ना, फॉर्म-7 नाम विलोपन और फॉर्म-8 संशोधन की कार्यवाही के उपरांत 35,809 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में सम्मिलित नहीं हैं। सभी प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं समेकन कर पात्र मतदाताओं को जोड़ा गया तथा अपात्र नामों को हटाया गया।

चार चरणों में आईं विभिन्न चुनौतियाँ

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण में सबसे बड़ी चुनौती फॉर्म को सही तरीके से भरवाना और उनका संकलन करना था। द्वितीय चरण में ‘नो मैपिंग’ एवं ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ से संबंधित प्रकरण सामने आए, जिनकी सुनवाई कर निराकरण किया गया। तृतीय चरण में फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का समेकन कर पात्रता के अनुसार नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया संपन्न हुई। चतुर्थ एवं अंतिम चरण में मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। प्रत्येक चरण में अलग-अलग प्रकार की प्रशासनिक चुनौतियाँ सामने आईं, जिनका सफलतापूर्वक समाधान किया गया।

भाषाई सहयोग से हुआ सुगम संवाद

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि उडिया, बंगाली एवं मराठी भाषा को लेकर कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस दौरान कई स्वयंसेवी शिक्षक आगे आए और उन्होंने संबंधित भाषाओं का इंटरप्रिटेशन कर प्रशासन की सहायता की। इससे प्रशासन और मतदाताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सका और प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा सका।

सभी के सहयोग से संपन्न हुई निष्पक्ष प्रक्रिया

कलेक्टर श्री कोचर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचन टीम, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, परिश्रम और सतत संवाद के कारण यह संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सकी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!