Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले में एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्ण, मतदाता सूची संशोधन रहेगा सतत- कलेक्टर श्री कोचर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर करा सकते हैं नाम दर्ज नाम कटने, संशोधन या विलोपन संबंधी शिकायतों पर अपील का प्रावधान

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया जिले में एस.आई.आर. मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस प्रक्रिया से संबंधित समस्त डेटा सार्वजनिक कर दिया गया है तथा अंतिम मतदाता सूचियाँ भी जारी कर दी गई हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि एस.आई.आर. एक विशेष अभियान था, लेकिन मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया सतत (निरंतर) चलने वाली है। आगामी अप्रैल–मई माह में पुनः मतदाता सूचियों का नियमित पुनरीक्षण किया जाएगा।

उन्होने बताया कि ऐसे नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए समय पर आवेदन प्रस्तुत करें।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया यदि किसी मतदाता को यह प्रतीत होता है कि उसका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटा दिया गया है, किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन के कारण नाम दर्ज नहीं हो पाया है, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु के बाद भी नाम विलोपित नहीं हुआ है, नो-मैपिंग की स्थिति बनी है जबकि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो ऐसी सभी स्थितियों में संबंधित व्यक्ति कलेक्टर कार्यालय में अपील प्रस्तुत कर सकता है।

 उन्होने कहा अपील प्राप्त होने पर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। कलेक्टर न्यायालय की हैसियत से निर्णय पारित किया जाएगा। यदि आवेदक उस निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह आगे निर्वाचन आयोग में अपील कर सकता है, कि यदि अपील के परिणामस्वरूप नाम जोड़ने का निर्णय होता है, तो आगामी पुनरीक्षण में नाम जोड़ा जाएगा।

कलेक्टर श्री कोचर ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक निरंतर प्रक्रिया है, इसलिए नागरिकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अपील का मार्ग सदैव खुला है और पात्र मतदाता अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं। उन्होने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची की जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय पर आवेदन अथवा अपील प्रस्तुत करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!