Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले के सभी मंडलों में लाइव सुना गया बजट अभिभाषण 2026

जिले के सभी मंडलों में लाइव सुना गया बजट अभिभाषण 2026

जिले के सभी मंडलों में लाइव सुना गया बजट अभिभाषण 2026

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने दमयंती एवं दीनदयाल मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में सुना बजट अभिभाषण

यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विकसित भारत की दिशा में मजबूत नींव रखता है – श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष

केंद्रीय बजट 2026 आर्थिक विकास को गति देने वाला और जनकल्याण को समर्पित बजट है – जयंत मलैया विधायक दमोह

दमोह – 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 का जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने लाइव बजट अभिभाषण को ध्यानपूर्वक सुना।
दमयंती एवं दीनदयाल मंडल के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन बुंदेली दमोह महोत्सव परिसर में किया गया, जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बजट का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, बांसा मंडल में जिला महामंत्री अरूण तिवारी,  मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, पथरिया नगर में जिला महामंत्री महेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, बांदकपुर मंडल में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, अभाना मंडल में जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, हिंडोरिया मंडल में जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, कुम्हारी मंडल में पूर्व विधायक पी एल तंतुवाय, हटा नगर मंडल में जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री श्रीमती सुधा सेन, मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा, नोहटा मंडल में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। इसमें किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीबों के उत्थान के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विकसित भारत की दिशा में मजबूत नींव रखता है। बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत खर्च बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए करने का ऐलान किया है। इसके जरिए सरकार की कोशिश बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर फोकस कर देश में विकास दर और रोजगार को बढ़ाना है।
भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ना चाहिए

बजट में सरकार ने सार्वजनिक निवेश पर मजबूत जोर देते हुए राजकोषीय विवेक और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखी है, भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ना चाहिए, अधिक निर्यात करना चाहिए और विदेशी निवेश को भी आकर्षित करना चाहिए।

पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 आर्थिक विकास को गति देने वाला और जनकल्याण को समर्पित बजट है। इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रावधानों से देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश और दमोह जिले को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क डेवलपमेंट फंड की होगी स्थापना

बड़ी परियोजनाओं के विकास में तेजी लाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क डेवलपमेंट फंड की स्थापना की जाएगी। जिससे आर्थिक विकास को गति देने के लिए बजट में राजमार्गों, बंदरगाहों, रेलवे और बिजली परियोजनाओं सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर को सशक्त प्रोत्साहन देने, 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और तेजी से लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सृजित करने का प्रस्ताव है।

बजट अभिभाषण 2026 लाइव कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि बजट 2026 नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में लगातार 9वीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो अपार अवसरों का नया राजमार्ग है। साथ ही, वर्तमान के सपनों को साकार करता है। यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है और 2047 के विकसित भारत के ऊंची उड़ान के मजबूत आधार है।
दीनदयाल एवं दमयंती मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश हजारी, अनवर उस्ताद, पार्षद श्रीमती कविता राय, अनिल मिश्रा, राजकुमार जैन, आलोक गोस्वामी, रामलाल उपाध्याय, श्रीमती वर्षा रैकवार, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती छाया साहू, श्रीमती बबली विश्वकर्मा, संतोष रोहित, मंडल महामंत्री अरूण सोनी, मनीष सोनी, अमर सिंह, जुगल अग्रवाल, देवल कटारिया, सुनील यादव, विशाल शिवहरे, राजेंद्र गुरु, आशीष राय, श्रीमती रितु पांडेय, राहुल पाठक, विकास जैन, रमाकांत  सोनी, रिंकू गोस्वामी, अखिलेश चौबे, महेंद्र राठौर, अखिलेश सिंह, पार्षद रघु श्रीवास्तव, सतीश जैन, मोनू राजपूत, धीरज घारू, श्रीमती हिना पारोचे, रीतेश सोनी, अमरदीप जैन, डीके रोहित, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी, विवेक मोदी, हरि रजक, विधान चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!