Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिला प्रशासन की किसानों से आग्रह रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों को अपने चिन्हित खेतों में पाइपलाइन का कार्य करने से ना रोका जाए

दमोह जिले अंतर्गत सतधरु सिंचाई परियोजना, साजली सिंचाई परियोजना, पंचमनगर सिंचाई परियोजना और जूड़ी सिंचाई परियोजना से जुड़े किसानों को जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि वे इस वर्ष रबी फसल की कटाई उपरांत किसी भी ग्रीष्म कालीन फसल का रोपण ना करें । उक्त परियोजनाओं का कार्य खाली खेतों की अनुपलब्धता के कारण पूरा नहीं हो पा रहा है।

       अतः सभी किसान फसल कटाई के तुरंत पश्चात उपरोक्त परियोजनाओं में सूची अनुसार, कमांड क्षेत्र के ग्रामों में, चिन्हित किसानों के खेतों पर, संबंधित निर्माण एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन का कार्य पूर्ण करना अत्यावश्यक है, ताकि परियोजनाओं को पूर्ण कर उसका लाभ आप समस्त किसानों को मिल सके।

          निर्माण एजेंसियों को उक्त कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने पर ही आगामी फसलों में किसानों को  इन परियोजनाओं से सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता संभव होगी।  सभी किसान बंधुओं से जिला प्रशासन सहयोग की अपेक्षा करता है, कि इस रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों को अपने चिन्हित खेतों में पाइपलाइन का कार्य करने से ना रोका जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!