जबेरा में समधुर संगीत एवं कलम वितरण के साथ कक्षा बारहवीं के राजनीति के प्रश्न पत्र में विद्यार्थियो का हुआ प्रवेश प्रतिदिन की नई पहल से उत्साहित होकर दे रहे परीक्षार्थी परीक्षा विद्यार्थियो में परीक्षा का घट रहा तनाव यह सराहनीय पहल जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अभिनव सोच का परिणाम

दमोह :
कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में जबेरा के परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियो के मन से तनाव कम करने तथा उन्हें प्रसन्नचित होकर परीक्षा दिलाने के उद्देश्य से नित नए नवाचार अपनाए जाकर यह केंद्र प्रदेश में एक नवीन मॉडल पेश कर रहा है।
इस केंद्र में नवाचार की कड़ी में विगत दिवस कक्षा बारहवीं की परीक्षा में राजनीति शास्त्र विषय के प्रश्न पत्र में एक अनूठा प्रयोग किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समधुर प्रेरणादायी प्रार्थना से उनके मन को प्रफुल्लित किया गया। जिसमें केन्द्राध्यक्ष सहित सभी परीक्षार्थियो ने सस्वर सामूहिक रूप से प्रार्थना की। इसके पश्चात जनसहयोग से अखिलेश सोनी से प्राप्त कलम समस्त विद्यार्थियो को केन्द्रायक्ष ए.पी पटेल, वीक्षक एवं सहयोगी शिक्षक राजेश जैन ने वितरित किये गए। जिसे पाकर परीक्षार्थियो में प्रसन्नता एवं उल्लास दिखा वही वह तनावमुक्त हुए। उक्त सराहनीय पहल जिला कलेक्टर सुधीर कोचर की अभिनव सोच का परिणाम है।