E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
इस निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं सुविधा का लाभ मिलेगा-विधायक श्री मलैया ग्राम बांदकपुर में 25 लाख की लागत से बने स्नानगृह एवं शौचालय भवन का लोकार्पण विधायक निधि से हुआ निर्माण, श्रद्धालुओं व दुकानदारों को मिलेगा लाभ

ग्राम बांदकपुर स्थित पावन धाम में विधायक निधि से निर्मित 25 लाख रुपये की लागत के नवीन स्नानगृह एवं शौचालय भवन का लोकार्पण दमोह विधायक जयंत मलैया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, रमन खत्री, आलोक गोस्वामी, अखिलेश हजारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक जयंत मलैया ने कहा कि बांदकपुर धाम में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। ऐसे में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्नानगृह और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक था। इस निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन मौजूद रहे


