होली के त्यौहार के अवसर पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट एवं दूध डेयरी का किया गया औचक निरीक्षण मिल्क केक, खोवा पेड़ा, दूध, पनीर, दही एवं घी के लिए गए नमूनें, खाद्य पदार्थों के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी से परखी गई मिठाइयों एवं दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए होली के त्यौहार के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दमोह शहर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट एवं दूध डेयरी का औचक निरीक्षण किया।
कार्यवाही में ग्राम मडाहार, बाईपास रोड स्थित विवेक ट्रेडर्स मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट से गाय भैंस मिश्रित दूध, पनीर एवं दही, कचौरा शॉपिंग सेंटर स्थित विवेक ट्रेडर्स दूध डेयरी से घी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह किल्लाई नाका स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक एवं खोवा पेड़ा के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की सहायता से खोवा, मावा बर्फी ,दूध का हलवा, पनीर, दही, घी, दूध, मावा गुजिया, रसगुल्ला एवं कलाकंद की गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर सभी मिठाई दुकानदारों को ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई एवं नमकीन विक्रय करने के निर्देश दिए गए ।