हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2025-26, कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन
हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2025-26, कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन
हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2025-26, कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन
दमोह : 04 फरवरी 2026
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत पुलिस थानों/चौकियों में सुरक्षित रखे गए प्रश्न पत्रों को निकालकर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने हेतु पूर्व में प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई थी। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर प्रतिनिधियों में परिवर्तन किया गया है।
संशोधित आदेश के अनुसार पुलिस थाना जबेरा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय जबेरा में तरुण चौरसिया के स्थान पर कन्हैयालाल गोयल, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सिंगपुर में मनीष चरपोटा के स्थान पर भूपेंद्र हल्दकार को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
पुलिस थाना पथरिया अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पथरिया में नितिन पटेल के स्थान पर विकास जैन, शासकीय हाई स्कूल बोतराई में प्रतीक दुबे के स्थान पर रोहित गुप्ता को कलेक्टर प्रतिनिधि बनाया गया है।
पुलिस थाना दमोह देहात अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बालाकोट में अतुल सोनी के स्थान पर अरविंद द्विवेदी को नियुक्त किया गया है, पुलिस थाना कोतवाली दमोह अंतर्गत शासकीय मॉडल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय दमोह में सुधांशु तिवारी के स्थान पर जीवन साहू को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
पुलिस थाना नोहटा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नोहटा में कैलाशनाथ चौराहा के स्थान पर अभिनव पौराणिक को नियुक्त किया गया है, पुलिस थाना तेजगढ़ अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय तेजगढ़ में हरिनारायण विश्वकर्मा के स्थान पर सुमित अहिरवार को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।


