हंस वाहिनी कोचिंग इंस्टिट्यूट में युवा बजट संवाद कार्यक्रम संपन्न
हंस वाहिनी कोचिंग इंस्टिट्यूट में युवा बजट संवाद कार्यक्रम संपन्न
वर्ष 2026 के बजट पर आधारित युवा बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन हंस वाहिनी कोचिंग इंस्टिट्यूट में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दमोह आदरणीय श्री प्रिंस जैन जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दमोह आदरणीय श्री राघवेंद्र सिंह परिहार जी उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रभारी श्री शिवेंद्र तिवारी जी (नगर महामंत्री, दमोह) रहे।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र राठौर जी, जिला महामंत्री श्री कार्तिक सैलार जी, नगर उपाध्यक्ष श्री विधान पाराशर जी, श्री शिवम दहिया जी एवं श्री शिवेंद्र तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का बजट युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं से सुसज्जित है। अपने संबोधन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रिंस जैन जी ने कहा कि यह बजट देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के सपने को साकार करने वाला तथा युवाओं को आगे बढ़ाने वाला बजट है।
कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद हुआ, जिसमें सभी युवाओं ने पार्टी के अतिथियों से संवाद कर बजट पर अपने विचार, सुझाव एवं अपेक्षाएं साझा कीं।
कार्यक्रम के अंत में बजट के विभिन्न प्रावधानों पर सार्थक चर्चा करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

