ग्राम पंचायत कोटातला के ग्रामीण जनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया आवेदन
ग्राम पंचायत कोटातला के ग्रामीण जनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया आवेदन
दमोह। विधानसभा की ग्राम पंचायत कोटातला में मतदाता सूची में सैकड़ो लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से आपत्ति लगने के मामले को लेकर ग्रामीण जनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीम एवं जबलपुर नाका चौकी प्रभारी को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया। दोपहर में कोटातला के वरिष्ठ सत्तार चाचा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को इस बात से अवगत कराया कि वह वर्षों से कोटाताला में निवास कर रहे है एस आई आर में उन्होंने अपने आवेदन जमा किए जिनका बी एल ओ ने सत्यापन भी कराया उसके बाद भी कुछ व्यक्तियों के नाम से फर्जी तरीके से उनके नाम कटवाने के लिए आपत्ति प्रस्तुत की गई ग्रामीण जनों के साथ पहुंचे जिला कांग्रेस संगठन महासचिव एडवोकेट नितिन मिश्रा अल्पसंख्यक अध्यक्ष रियाज खान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अजय जाटव ने ग्रामीण जनों की मांग का समर्थन करते हुए फर्जी आपत्ति लगने वालों रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की साथ ही प्रशासन से यह भी मांग की आपत्तियों के निराकरण के पहले इस बात की भी जांच की जाए कि जिन्होंने आपत्ति लगाई है वह कौन व्यक्ति हैं आपत्ती कर्ताओं का भौतिक सत्यापन कराया जाए और आगामी समय में आपत्ति के साथ शपथ पत्र लेकर वीडियोग्राफी कराई जाए।इस तरह जिले में वर्ग विशेष के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक कार्रवाइयों की जा रही है क्योंकि कई आपत्तियां में आपत्ति करता के हस्ताक्षर नहीं है कई में ऐसे मोबाइल नंबर दिए गए हैं जो प्रदेश से बाहर के हैं और जिन पर बात करने पर वह नंबर बैंड बताते कहीं ऐसे लोगों के नाम से भी शिकायत की गई है जो बाहर रहने लगे हैं और उनके नाम का इस्तेमाल हम फर्जी आपत्तियां में किया गया है इससे स्पष्ट प्रतीत होता है की बिहार की तरह मध्य प्रदेश में भी मतदाता सूचियां में गड़बड़ी की आशंका है अतः जिला निर्वाचन अधिकारी से अपेक्षाएं है की ऐसी परिस्थितियों पर संज्ञान लेकर मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा करें और फर्जी लोगों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरीके की 15 व्यक्ति ना हो कांग्रेस द्वारा अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी एक दिन पूर्ण मुद्दा उठाया गया था अगर भविष्य में इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती तो एक बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी ज्ञापन के दौरान दी गई। इस दौरान करीम खां यासीन वहीद सोनिया खान समसुद्दीन बल्लू जलील रमजान इबरान फिरोज आशिक रसूल मुबीना सिकंदर बिलकिश रमजान सहित कई ग्रामवासी शामिल रहे।



