Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर नस्ल सुधार के प्रयास किए जाएं – राज्यमंत्री श्री पटेल आवश्यकता पड़ने पर आगामी वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी- सांसद श्री लोधी हटा में श्रीराम गौशाला में नवीन गऊ आवास निर्माण का हुआ भूमिपूजन सांसद निधि व पशुपालन विभाग से स्वीकृत राशि से होगा निर्माण

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर नस्ल सुधार के प्रयास किए जाएं - राज्यमंत्री श्री पटेल आवश्यकता पड़ने पर आगामी वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी- सांसद श्री लोधी हटा में श्रीराम गौशाला में नवीन गऊ आवास निर्माण का हुआ भूमिपूजन सांसद निधि व पशुपालन विभाग से स्वीकृत राशि से होगा निर्माण

दमोह : हटा नगर स्थित श्रीराम गौशाला एवं पर्यावरण संवर्धन केंद्र में नवीन गऊ आवास निर्माण हेतु रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह, हटा विधायक उमा देवी खटीक तथा वरिष्ठ साहित्यकार पंडित श्याम सुंदर दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, पूर्व विधायक गंगाराम पटेल खासतौर पर मौजूद रहे।  रविवार सुबह 11 बजे अतिथियों ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर गौमाता एवं भारत माता का पूजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त गऊ आवास का निर्माण सांसद निधि से 10 लाख रुपये एवं गौ-संवर्धन बोर्ड से प्राप्त 5 लाख रुपये की राशि से किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर नस्ल सुधार के प्रयास किए जाएं, तभी गौशाला खोलना वास्तव में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आवारा गौवंश की समस्या के लिए जनसहयोग आवश्यक है। सांसद राहुल सिंह ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगामी वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा गौवंश की समस्या के समाधान में सहयोग करने तथा प्रत्येक व्यक्ति से गौपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गौशाला समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!