मध्य प्रदेश
Trending
दमोह शहर में फुटकर किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण अरहर दाल एवं गजक के लिए गए नमूने गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में फुटकर किराना दुकानों का निरीक्षण किया ।
कार्यवाही में दमोह शहर में पलंदी चौराहा स्थित अनुराग असाटी किराना दुकान से परिसर में संग्रहित अरहर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गये। उदय किराना स्टोर का निरीक्षण कर विक्रय हेतु संग्रहित शर्मा जी ब्रांड गजक के नमूने जांच हेतु लिए गये। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।