Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

दमोह में लीनेस मैत्री क्लब का भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन, मंच पर जीवंत हुई भारतीय नारी की विविध छवियां

दमोह में लीनेस मैत्री क्लब का भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन, मंच पर जीवंत हुई भारतीय नारी की विविध छवियां

दमोह। लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भारतीय नारी के विविध रूपों को मंच पर जीवंत प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में तालियों की गूंज, उत्साह और सराहना का वातावरण बना रहा। इस प्रतियोगिता की विशेषता रही कि प्रतिभागियों ने समाज, इतिहास, राजनीति और कला जगत की प्रसिद्ध महिलाओं के किरदारों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंच पर जब फूलन देवी का साहसी और संघर्षशील रूप सामने आया तो दर्शक भावुक हो उठे। वहीं मंजुलिका के रहस्यमयी और दमदार अभिनय ने सभी को रोमांचित कर दिया। फिल्मी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों जैसे अनुष्का शर्मा, मुमताज, साधना, रेखा, दिव्या भारती, जयाप्रदा एवं माधुरी दीक्षित के लोकप्रिय गीतों और अंदाज की प्रस्तुति ने पूरे मंच को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। राजनीतिक क्षेत्र की सशक्त हस्तियों के रूप में स्मृति ईरानी, जे. जयललिता एवं कंगना रनौत के किरदारों ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया। समाज सुधार और भक्ति परंपरा की महान नारियों जैसे सावित्रीबाई फुले और मीराबाई के प्रेरणादायक रूपों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। साथ ही, झूलेलाल के स्वरूप की प्रस्तुति और पंजाब की सांस्कृतिक अदाओं ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट डायरेक्टर जया बुधवानी, अमरजीत छाबड़ा, नीतू राय एवं दीप्ति श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन नारी शक्ति के विविध आयामों को पहचान दिलाते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन रोजी बग्गा द्वारा किया गया, वहीं सचिव ज्योति चिले की “आत्मविश्वास की पहचान” प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!