Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

धार्मिक प्रवचन और महाकवि जगनिक और आल्हा ऊदल के विषय और सकोर के ऐतिहासिक महत्व को बताया गया- पिछडा वर्ग अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया सम्पूर्ण बुंदेलखंड में इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे इससे हमारे स्थानीय प्रतिभाएं सामने आती है और उन्हें मंच मिलता है- सांसद राहुल सिंह यह प्रतिवर्ष होगा यह गौरव की बात- हटा विधायक श्रीमति खटीक हमारा बुंदेलखंड विविधताओं से भरा है-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल सांस्कृतिक प्रस्तुतियो और प्रदर्शन के साथ जगनिक महोत्सव सकोर का हुआ समापन

धार्मिक प्रवचन और महाकवि जगनिक और आल्हा ऊदल के विषय और सकोर के ऐतिहासिक महत्व को बताया गया- पिछडा वर्ग अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया सम्पूर्ण बुंदेलखंड में इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे इससे हमारे स्थानीय प्रतिभाएं सामने आती है और उन्हें मंच मिलता है- सांसद राहुल सिंह यह प्रतिवर्ष होगा यह गौरव की बात- हटा विधायक श्रीमति खटीक हमारा बुंदेलखंड विविधताओं से भरा है-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल सांस्कृतिक प्रस्तुतियो और प्रदर्शन के साथ जगनिक महोत्सव सकोर का हुआ समापन

दमोह : म.प्र संस्कृति विभाग और मप्र शासन एवं जिला प्रशासन दमोह द्वारा सकोर में आयोजित तीन दिवसीय जगनिक  महोत्सव 2026 का भव्यता पूर्ण समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दमोह सांसद राहुल सिंह, हटा विधायक उमादेवी खटीक, आयोजन संरक्षक डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने अतिथियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन, सरस्वती जी पूजन के साथ अंतिम दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

मंच से बुंदेली लोक गायक जित्तू खरे और टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। सकोर गांव की रामलीला संगीत मंडली सदस्य राकेश दुबे,चं द्रभान गोश्वामी, राहुल गोश्वमी, सुरेश कुसमरिया, द्वारका पटेल,सेवक पटेल ने भी पारम्परिक प्रस्तुतियां दी राई कलाकारो ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी।

बुंदेलखंड के खली बद्री विश्वकर्मा द्वारा अपनी टीम के सदस्यों के साथ मंच पर हैरतअंगेज प्रदर्शन किए और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया को मंच पर लिटाकर आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़े और कई प्रदर्शन किए।

जगनिक महोत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोगो को सम्बोधित किया जिसमें आयोजन समिति प्रमुख डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि सकोर सरकार हनुमानजी महाराज की कृपा से यह आयोजन जगनिक महोत्सव निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ आप सभी के लिए हम धन्यवाद देते हैं

26 तारीख से इस कार्यक्रम का शुभारंभ साधु संतों द्वारा किया गया था। धार्मिक प्रवचन और महाकवि जगनिक और आल्हा ऊदल के विषय और सकोर के ऐतिहासिक महत्व को बताया।

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री कुसमरिया ने आयोजन के लिए कलेक्टर सुधीर कोचर, हटा एसडीएम और हटा जनपद सीईओ सहित प्रशासन और पुलिस विभाग को भी धन्यवाद ज्ञापित किया और सहयोग के लिए सभी को साधुबाद दिया। डॉ. कुसमरिया ने अपने सम्बोधन में आल्हा ऊदल के इतिहास और बुंदेलखंड में उनकी वीरता का वर्णन किया और बताया कि आल्हा का आगमन सकोर में होता है यह प्रमाण भी है।

सांसद राहुल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा राजनिति में 100% योगदान बाबा जी का है, आप जंहा जो भी कार्यक्रम करेंगे में आपके पुत्र के रूप में सदैव हाजिर रहूंगा, जगनिक महोत्सव का यह अद्भुत कार्यक्रम है, बाबा जी ने 84 साल की उम्र में यह कमाल कर दिखाया है, अब हम सभी सरकार की ओर से इसे आगे बढ़ाएंगे और बाबा जी के नेतृत्व में उनके शतायु होने पर धूमधाम से शताब्दी जगनिक महोत्सव आयोजन होगा।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह को धन्यवाद देता हूं कि सम्पूर्ण बुंदेलखंड में इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे इससे हमारे स्थानीय प्रतिभाएं सामने आती है और उन्हें मंच मिलता है, आज लोक गायक जित्तू खरे जैसे प्रसिद्ध कलाकार इस मंच पर है, इंडिया गॉट टेलेंट में अपनी कला का जलवा बिखेर चुके बद्री विश्वकर्मा भी इस मंच पर जिन्होंने आज अपनी कला का अभी प्रदर्शन किया, जल्द से जल्द हम इन्हें अमेरिका गॉट टेलेंट में देखेंगे, हमारे बुंदेलखंड के अलग-अलग अंचल में जो प्रतिभा छिपी है उनको उभारने का काम हमारी सरकार ने किया है।

हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि जगनिक महोत्सव का यह कार्यक्रम पहले हो जाना चाहिए था,लेकिन जब शुरू हुआ तभी ठीक,अब यह प्रतिवर्ष होगा यह गौरव की बात है,ऐसे आयोजनों के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं, ऐसे आयोजनों में प्रतिभाओं को मंच मिलता है, निश्चित ही यह कार्यक्रम साल दर साल नए आयामो को स्थापित करे ऐसी शुभकामनाएं देती हूं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी युवा पीढ़ी के लिए जरूरी है, हमारी युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक महत्वपूर्ण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से अवगत कराना अति आवश्यक है, हमारा बुंदेलखंड विविधताओं से भरा है, यह भूमि धन्य है, होली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने की अपील भी की।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुधीर कोचर ने सकोर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, पूर्व विधायक पी.एल तन्तुवाय, डॉ. रामगोपाल सोनी, नरेंद्र व्यास, शिवचरण पटेल, ज्वाला मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, धर्मेंद्र कटारे, अभिषेक जैन,सं दीप राय, बद्री व्यास, गोपाल पटेल, हेमन्त कबीर सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ संजीव गोस्वामी, नायब तहसीलदार राजेश सोनी ,गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल और कुशल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक माधव पटेल द्वारा किया गया

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!