Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

डायमंड सीमेंट्स पर झूठे आरोप और अवैध दबाव की साजिश, कंपनी प्रबंधन ने किया खुलासा

डायमंड सीमेंट्स पर झूठे आरोप और अवैध दबाव की साजिश, कंपनी प्रबंधन ने किया खुलासा

नरसिंहगढ़ में फैक्ट्री के एचआर ने की पत्रकार वार्ता
एचआर हेड ने रखे तथ्य
सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और भय का माहौल बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत।दमोह पथरिया विधानसभा के अंतर्गत नरसिंहगढ़ स्थित डायमंड सीमेंट्स हाईडलवर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड पर लगाए जा रहे आरोपों को कंपनी प्रबंधन ने पूरी तरह निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कंपनी पर अवैध दबाव बनाने और औद्योगिक माहौल बिगाड़ने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है।पत्रकार वार्ता में टेक्निकल क्लस्टर हेड सुरेश दुबे, कंट्री हेड (लीगल) शशांक शेखर एवं एचआर हेड विकास कुमार ने संयुक्त रूप से मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।राजनीतिक विरोध नहीं, असामाजिक गतिविधियों का विरोधपत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कंपनी का किसी भी राजनीतिक दल से कोई विरोध नहीं है। कंपनी केवल उन लोगों का विरोध कर रही है जो समूह बनाकर संस्थान के विरुद्ध बिना किसी ठोस प्रमाण के सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं और भय का वातावरण निर्मित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का माहौल बनने से कर्मचारियों में असुरक्षा और भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की तैयारी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सभी तथ्य और साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि शीघ्र ही आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों को रोजगार देने का दावापत्रकार वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने रोजगार को लेकर भी आंकड़े प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में स्वीकृत पदों में लगभग 97 प्रतिशत कर्मचारी मध्यप्रदेश के निवासी हैं, जबकि दमोह जिले के करीब 85 प्रतिशत श्रमिक कार्यरत हैं।
अधिकारियों के स्तर पर भी लगभग 60 प्रतिशत अधिकारी प्रदेश के हैं, जबकि 25 प्रतिशत अधिकारी स्थानीय स्तर से जुड़े हुए हैं।पारदर्शिता और सामाजिक दायित्व पर जोरकंपनी अधिकारियों ने कहा कि डायमंड सीमेंट्स शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत प्रतिवर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्य किए जाते हैं, जिन पर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती है।युवा संगम में लगाया रोजगार कैंपकंपनी प्रबंधन ने बताया कि हाल ही में दमोह जिले में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कंपनी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंप लगाया गया था। इस दौरान कई रिक्त पदों की पूर्ति स्थानीय युवाओं के माध्यम से की गई।अवैध भीड़ और धमकी का आरोपकंपनी अधिकारियों के अनुसार बीते कुछ समय से दृगपाल सिंह लोधी, मुकेश पटेल एवं उनके साथ जुड़े कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा गैर-कानूनी तरीके से भीड़ एकत्र कर फैक्ट्री गेट पर नारेबाजी और कर्मचारियों को डराने-धमकाने की गतिविधियां की जा रही हैं।13 जनवरी 2026 को लगभग 50 उपद्रवी तत्वों द्वारा फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया गया, जिससे कर्मचारियों एवं श्रमिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई और औद्योगिक संचालन प्रभावित हुआ।कंपनी प्रबंधन का दावा है कि फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर लगे CCTV कैमरों में अवैध भीड़ और कार्य में बाधा डालने की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।अधिकारियों ने कहा कि दृगपाल लोधी एवं उनके सहयोगियों द्वारा कंपनी की छवि धूमिल करने की नीयत से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांगकंपनी ने स्थानीय प्रशासन से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में औद्योगिक शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!