Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

छात्राओं के लिये यह शिविर उनके जीवन में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला होगा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

 राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम खैरी सिंगौरगढ़ में सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर कमल चौरसिया के निर्देशन में आयोजित किया गया। शनिवार को अंतिम दिवस कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्य शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सतेंद्र सिंह लोधी, बीएमओ डॉक्टर डीके राय एवं सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य पवन जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का कॉलेज स्टॉप द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया।

             कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में मुझे सम्मिलित होने का अवसर मिला। इन सातों दिनों में छात्राओं ने नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक सेवा टीम भावना एवं व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक विषयों  से रूबरू होकर अपने अनुभवों को समृद्ध किया। यह शिविर उनके जीवन में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला होगा। उन्होंने कहा छात्राओं के उत्साह, समर्पण और सहभागिता को देखकर मुझे अत्यंत गर्व की अनुभूति हुई। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से कहा अखबारों को पढ़ें व डेली डायरी लिखना शुरू करें।

             सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, बीएमओ डॉक्टर डी.के. राय ने भी छात्राओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया।

             कार्यक्रम में सरपंच मूरत सिंह लोधी, बंटी दुबे, सहारा ठाकुर, नीरज जायसवाल, मयंक जैन, प्रवीण राय, मल्लू सिंह, नरेंद्र झरिया, शिविर प्रभारी डॉक्टर रश्मि तिवारी, डॉक्टर भारती कपूर, जितेंद्र अग्रवाल ,सुखलाल साकेत, डॉ मनोज पंकज, डॉक्टर पंकज प्रवीण सहित प्रोफेसर कॉलेज स्टाफ व छात्राओं की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!