Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान में दूसरे दिन मुनि संघ के सानिध्य में भक्ती भाव से अर्घ्य चढ़ाए गए

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर प्रबंध कार्यकारणी समिति एवं सकल जैन समाज द्वारा अष्टानिका महापर्व पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के आर्शीवाद से मुनि श्री पदम सागर जी के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मख्य समवशरण के साथ 24 तीर्थकरों के समवशरण में श्रावकजनों ने पूजन विधान करके धर्माजन किया। नगर की उमा मिस्त्री की तलैया में 24 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित श्री 1008 चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान में मुनि श्री पदम सागर एवं छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी के सानिध्य में बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। प्रातः ब्रहम्चारी दीपक भैया, अभिषेक शास़्त्री, स्वतंत्र भैया पंडित सुरेश शास्त्री सहित अन्य विद्वानों के निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक पूजन प्रांरभ हुआ। इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील जैन बैंक वाले, अखिलेश जैन फट्टा, लोकेश गांगरा, संतोष गांगरा, जितेंद्र जैन गुड्डू निहाल पलंदी मदिर परिवार को प्राप्त हुआ। देव शास्त्र गुरू पूजन उपरांत सोलह कारण पूजन संपंन किया गया। तत्पश्चात समोशरण विधान के अर्ध समपिर्त किए। मुनिश्री पदम सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में अष्टानिका महापर्व में अर्हंत चक्र 24 समोशरण विधान की महिमा का बखान करते हुए समोशरण की 12 भूमियों का विस्तार से विवरण किया। इस अवसर पर मुनिश्री एवं छुल्लक श्री को शास़्त्र भेंट करने का सौभाग्य ब्रम्हचारी दीपक भैया एवं संघस्थ ब्रम्हचारी मोनू भैया को प्राप्त हुआ। रात्रि में मंगलमय महाआरती करने का सौभाग्य जैन मिलन नगर शाखा परिवार को प्राप्त हुआ।
मुख्य समोशरण में बैठनें वाले सौभाग्य शाली परिवार
इस अवसर पर मुख्य समोशरण में सौधर्म इंद्र एकांश अस्मिता जैन अभाना वाला परिवार, भरत चक्रवर्ती रमेश कुमार भेड़ा वाला परिवार, कुबेर महाराज पदमचंद जैन खली वाला परिवार, महायज्ञ नायक प्रवीण जैन महावीर ट्रांसपोर्ट परिवार को पूजन विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्य समोशरण के चारों तरफ बैठक मुख्य ध्वजारोहण कर्ता मनोज जैन मीनू विजय आयरन परिवार, सहायक ध्वजारोहण कर्ता संतोष साधना गांगरा आर्शीवाद परिवार, जिनेंद्र जैन मड़ला वाला परिवार, महेश दिगंबर एवं अमित त्यागी मातेश्वरी मीना जैन, पांडाल उदघाटनकर्ता डा. सरोज जैन परिवार को पूजन विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्य गंधकुटी समोशरण में श्री संतोष सिंघई परिवार तथा श्री चंदकुमार अभिषेक जैन खजरी परिवार को पूजन विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं 22 लघु समोशरण के समक्ष 22 सौधर्म इंद्र परिवारों को तथा मुख्य पांडाल में इंद्र इंदाणियों को पूजन विधान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
लघु समोशरण में सौधर्म इंद्र बनने वाले सौभाग्यशाली परिवार
विधान समिति के संयोजक महेश दिगंबर ने बताया कि चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान अवसर पर 22 लघु समोशरण की रचना की गई। जिसमें सौधर्म बनकर परिवार के साथ पूजन विधान करने का सौभाग्य श्री सुधीर सिंघई, विजय श्री साड़ी शोरूम जबलपुर, श्री संदेश दिलेश चौधरी, ब्रह्मचारी अभिषेक सिंघई, श्री दीपक जैन ;हर्ष कंप्यूटर, श्री दीपक बमोरया, श्री दीप कुमार इंदौर, अमन सतीश सराफ, श्री नेमचंद सुलभ बजाज, श्री प्रवीण सिंघई कुमुद सेल्स, श्री संदीप मोदी सतीश मोदी अभाना,श्री राजेश जैन हिनौती देवांश ऋषि जैन, श्री पदम बजाज, श्रीमति मुक्ता शैलेंद्र बजाज, श्री मोती मयंक गोयल,श्री प्रेमचंद संगीता अनुज नोहटा, डॉ राजकुमार जैन जबलपुर नाका, श्री जय कुमार जैन आनंद जैन राजेंद्र जैन गिरनार ट्रेडर्स, श्री अरविंद पंकज प्रवीण पीयूष अभिनंदन अथाई, श्री अभिषेक जैन; श्रीमती दिव्या जैन डॉ सौरभ अतुल चौधरी, श्री संतोष जैन श्री नवीन निराला,श्री रूपचंद जैन सीईओ एवं डॉ सुबोध जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!