बटियागढ़ में खेल स्टेडियम के लिए 6.95 करोड़ रुपये स्वीकृत राज्यमंत्री लखन पटेल के प्रयासों से खेल अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
बटियागढ़ में खेल स्टेडियम के लिए 6.95 करोड़ रुपये स्वीकृत राज्यमंत्री लखन पटेल के प्रयासों से खेल अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल के सतत प्रयासों से बटियागढ़ क्षेत्र में खेल अधोसंरचना विकास के लिए 6 करोड़ 95 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से खेल स्टेडियम का निर्माण एवं आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्टेडियम निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिलेगी तथा वे जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बटियागढ़ में खेल स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा और खेल संस्कृति को सुदृढ़ करेगा।



