बजट 2026-27 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विजनरी लीडरशिप को दर्शाता है- राज्यमंत्री श्री लोधी
बजट 2026-27 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विजनरी लीडरशिप को दर्शाता है- राज्यमंत्री श्री लोधी
दमोह : 18 फरवरी 2026
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया गया। मध्यप्रदेश सरकार का बजट 2026-27 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विजनरी लीडरशिप को दर्शाता है।
उन्होने कहा, इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता सभी की चिंता की गई है, महिला सशक्तिकरण का ध्यान भी इस बजट में रखा गया है, इंडस्ट्री-इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए भी इस बजट में पर्याप्त प्रावधान है।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैन ऑफ आइडियाज है उनके पास केवल आइडिया का भंडार ही नहीं उन आइडियाज को जमीन पर उतारने की ढृढ़ इच्छा शक्ति किसी के पास है, तो यह बजट बताता है यह इच्छा शक्ति मुख्यमंत्री जी के पास है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के इस बजट को ऐतिहासिक बजट बताया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद व्यक्त किया।


