भावांतर भुगतान से वंचित किसानों के आवेदनों की होगी विस्तृत जांच- कलेक्टर श्री कोचर
भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत जिन किसानों को किसी कारणवश भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, वे दमोह हेल्पलाइन अथवा जनसुनवाई के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में अब तक लगभग 50 से 60 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि पथरिया और हटा के एसडीएम, जो मंडी प्रशासक भी हैं, को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक आवेदन की व्यक्तिगत रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि एक-एक प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित किसान नियमानुसार पात्र हैं या नहीं।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जांच पूर्ण होने के बाद पात्रता और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने किसानों से आग्रह किया कि वे जांच प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, संबंधित किसानों को परिणामों से अवगत करा दिया जाएगा।



