Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ यात्रा का समापन सम्पन्न

बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ यात्रा का समापन सम्पन्न

दमोह। आकांक्षी ब्लॉक तेन्दूखेडा़ के विभिन्न गावों मे संकल्प समाज सेवी संस्था दमोह व्दारा एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के तहत बाल विवाह रोकने एवं बाल अधिकारों के प्रति आम जन मे जागरुकता लाने 26 जनवरी 2026 से एक बाल विवाह मुक्त भारत प्रचार रथ निकाला गया। उक्त प्रचार रथ यात्रा का 05 फरवरी 2026 को ग्राम पतलौनी मे विधिवत मंचीय कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। इस सम्बन्ध में संस्था के देवेन्द्र दुबे, सुजात खान ने बताया कि भारत सरकार व्दारा विगत 27 नवंबर 2025 से आगामी 08 मार्च 2026 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने 100 दिवसीय  अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के इसी अभियान के सशक्तिकरण को लेकर प्रचार रथ व्दारा आकांक्षी ब्लॉक तेन्दूखेडा़  के अनेक गावों एवं पंचायतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों ,नाबालिग बच्चों एवं उनके अभिभावको ं- पालकों को बाल विवाह से मुक्त व्यक्ति,समाज, गांव,पंचायत, जिला एवं देश बनाने सामुहिक शपथ भी दिलाई गई। अभियान के दौरान बच्चों के पालकों से वचन पत्र भी भरवाये गये। इस मौके पर प्रचार रथ के माध्यम से बच्चों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के बारे मे भी समझाया गया। प्रचार रथ यात्रा को गावों मे अच्छा समर्थन मिला। प्रचार रथ के समापन कार्यक्रम में अतिथि खुशबू तिवारी,सरपंच बेड़ी सदर, भारत सिंह, कृष्णा तिवारी, प्रतिभा लोधी, रितु विश्वकर्मा, दर्शन नामदेव आदि की विशेष भूमिका एवं उपस्थिति सराहनीय रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!