E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
अजाक्स तहसील दमोह ने सीएमओ के नाम पत्र प्रेषित किया
अजाक्स तहसील दमोह ने सीएमओ के नाम पत्र प्रेषित किया
दमोह। अजाक्स तहसील दमोह द्वारा नगर पालिका सी.एम.ओ. के नाम एक पत्र प्रेषित किया गया। अजाक्स तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि डा. अम्बेडकर मांगलिक भवन कचौरा मार्केट में भवन की स्थिति जर्जर होती जा रही है जिसमें भवन के चारो ओर गंदगी, भवन में लगी खिड़किया, टाईल्स, दरवाजे टूटे हुये है एवं भवन क्षतिग्रस्त हालत में है। भवन में रंग रोगन नहीं होने से भवन का नाम डा. अम्बेडकर मांगलिक भवन भी मिट गया है। अतः उक्त सभी समस्याओं को शीध्रता से भवन में सुधार कार्य करवाने की मांग की है।


