Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

आईटीआई दमोह के दो प्रशिक्षार्थियों का अग्निवीर टेक्नीशियन पद पर चयन

सफलता की कहानी

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआईदमोह के लिए गौरव का विषय है कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड सत्र 2022–24 के दो प्रशिक्षार्थियों सत्यम चोबे पिता भगवानदास चोबे एवं निशांत चोबे पिता बबलू चोबे का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर टेक्नीशियन के पद पर हुआ है।

दोनों चयनित युवा वर्तमान में सिकंदराबाद (तेलंगानामें सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्होंने शासकीय आईटीआई दमोह से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दो वर्षीय तकनीकी प्रशिक्षण लिया था।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी योग्यता के आधार पर दोनों को बोनस अंक प्राप्त हुएजिससे चयन प्रक्रिया में उन्हें महत्वपूर्ण लाभ मिला। शारीरिक दक्षता परीक्षालिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन सहित सभी चरणों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की।

इस उपलब्धि के पीछे दोनों प्रशिक्षार्थियों के मातापिता का निरंतर प्रोत्साहन एवं अनुशासन महत्वपूर्ण रहा। साथ ही प्रशिक्षण अधिकारी बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था प्राचार्य  के कुशल नेतृत्व का भी विशेष योगदान रहा।

संस्था प्राचार्य ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे दमोह जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करती है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!