35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सहायक शिक्षक प्रीतम सिंह अठ़या हुए सेवानिवृत्त,सम्मान समारोह आयोजित।
35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सहायक शिक्षक प्रीतम सिंह अठ़या हुए सेवानिवृत्त,सम्मान समारोह आयोजित।

दमोह। शासकीय प्राथमिक शाला लिधौरा में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री प्रीतम सिंह अठ़या ने 35 वर्षों की गौरवमयी सेवा पूर्ण करने के उपरांत शनिवार 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दमोह विकासखंड शिक्षा अधिकारी बाई.के. कोरी, पटेरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई.एल. अठ़या, सरदार पटेल संकुल से बाबू प्रभात सिंह राजपूत, सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण राय, सेवानिवृत्त सब इंजीनियर बाबूलाल पटेल,शिक्षक अवध कुमार जैन,शिक्षक राजेश मिश्रा, जन शिक्षक राजेश पांडे, शिक्षक बिहारी लाल अठ़या,शिक्षक कृपाल सिंह आठिया एवं पूर्व सरपंच नरेंद्र अठ़या सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे। वक्ताओं ने श्री प्रीतम सिंह अठ़या की दीर्घकालीन सेवा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी ने उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


